..................... BHOJPURI VIDEO: Khesari Lal Yadav in jail! his latest song Deewana Badmash Ho jaaye song release - Hindi Filmibeat

BHOJPURI VIDEO: जेल में बंद हुए खेसारी लाल यादव! वीडियो देख चकराया फैन्स का सिर, बोले- बदमाश हो जाई...

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav New Song Deewana Badmash Ho jaaye Release: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे हैं। फैन्स को उनके गाने और म्यूजिक वीडियो के आने के का इंतजार बेसब्री से करते हैं।

रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया गाना
खेसारी अपने खास अंदाज की वजह से भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। फिलहाल तो खेसारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं क्योंकि कुछ गंभीर आरोप काजल राघवानी ने उनपर लगाए हैं। वहीं इस तनातनी के बीच 25 अक्टूबर को खेसारी लाल यादव की फिल्म राम राज का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। इसी के साथ ही खेसारी लाल यादव का नया गाना 'दीवाना बदमाश हो जाई' भी रिलीज हो चुका है। इस गाने ने तो रिलीज होते ही धूम मचा दी है।

5 घंटे में आए इतने व्यूज
प्यार और धोखे से भरा ये गाना आशिक के लिए मरहम का काम करेगा। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए बस 5 ही घंटे हुए हैं, लेकिन इतने में ही इस गाने पर 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इस गाने में आवाज खेसारी लाल यादव ने दी है। गाने में खेसारी की दर्द भरी आवाज सुनने को मिल रही है। जो उन्हें प्यार में मिले धोखे के दर्द को साफ झलका रही है।

खेसारी के साथ नजर आ रही हैं प्रिया रघुवंशी
बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल के अपोजिट प्रिया रघुवंशी हैं। जो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचती हैं, लेकिन खेसारी को यह बर्दाश्त नहीं होता है और वह उसपर गोली चला देते हैं। जिसके बाद पुलिस खेसारी को जेल में बंद कर देती है। इस गाने के साथ-साथ खेसारी अपनी पुरानी यादों को भी याद करते नजर आते हैं। दीवाना बदमाश हो जाई गाने के बोल अखिलेश बाबा ने लिखे हैं वहीं इस गाने को राज गाजीपुरी ने कंपोज किया है। इस गाने को कोरियोग्राफ प्रेम शर्मा ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X