Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव ने होली सॉन्ग से उड़ाया गर्दा, इस त्यौहार जमकर लचकाइए कमर
Bhojpuri Video: होली आने वाली है और सभी जानते हैं कि भोजपुरी गानें इस त्योहार में काफी तगड़ा धमाका करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग रिलीज हो गया है और ये काफी चर्चा में है।

इस गाने का टाइटल 'होलिया में गर्दा होई' है और रिलीज होते ही काफी अच्छे व्यूज आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में शिल्पी राज नजर आ रही हैं। शिल्पी राज इस वक्त कई गानों का हिस्सा बनती हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं।
काफी समय से खेसारी लाल यादव किसी चार्टबस्टर गाने का हिस्सा नहीं बने हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही फैंस खुश हैं और उनको काफी पसंद कर रहे हैं।
कैसा है गाना?
होली सॉन्ग के साथ खेसारी लाल यादव का कमबैक हो सकता है क्योंकि चुनाव के बाद वो फिर से वापसी की राह देख रहे हैं। होले के गाने के साथ मोबाइल और रील का जिक्र इसमें किया गया है और इसको लेटेस्ट रूप देने की कोशिश की गई है। कई लोग रंग से सराबोर नजर आ रहे हैं और काफी एनर्जी के साथ इसको परफॉर्म भी किया गया है। खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से इस गाने को चार चांद लगाए हैं और जबरदस्त अभिनय और डांस के साथ अपना पुराना अंदाज दिखा रहे हैं। रिलीज होते ही इस गाने को अच्छे खासे व्यूज मिले हैं और 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो को यूट्यूब पर लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने इस गाने को सुपरहिट कहा है तो किसी का कहना है कि ''एक बिहारी सब पे भारी।'' एक यूजर ने लिखा, ''खेसारी भइया नाम नहीं ब्रांड हैं।'' एक ने लिखा, ''भोजपुरी इंडस्ट्री के जबरदस्त सुपरस्टार हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











