Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव का आया होली गाना, नीलम गिरी को रंगते आए नज़र, देखें वीडियो...

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री काफी चर्चा में रहती है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव और पवन सिंह तक का नाम शामिल है। लेकिन बिहार में होली भी बहुत धूमधाम से बनती है। इसीलिए काफी भोजपुरी दर्शक ऐसे भी हैं जो होली के गानों का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

लेकिन अब भोजपुरी दर्शकों का खेसारी लाल यादव ने इंतजार खत्म कर दिया है और हाल ही में उनका एक होली गाना रिलीज किया गया है। वैसे तो खेसारी लाल यादव को ऑलराउंडर कहा जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि गायकी के लिए भी चर्चा में रहते हैं।

अब हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक होली गाना रिलीज किया गया है और इस गाने में उनके साथ में नीलम गिरी को देखा जा रहा है। दोनों को होली खेलते और रोमांटिक अंदाज में साफ देखा जा सकता है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'खाली उहे रंगेला' है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को 9 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। इस गाने पर अब तक 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। फैन्स को भी यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X