..................... Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav Ghutur Ghutur Song Dimple Singh Viral Song - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: खेसारी के 'घुटुर-घुटुर' गाने ने मचाया गदर, डिंपल संग जोड़ी हुई हिट!

Bhojpuri Video: आज के समय में भोजपुरी सिनेमा का हर जगह बोलबाला है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि आए दिन यहां पर कई नए से लेकर पुराने गाने वायरस होते हुए नजर आ जाते हैं। इंडस्ट्री में कई सारे कलाकार ऐसे हैं जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

Bhojpuri Video

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच में अपनी एक खास जगह बनाई है। आज के वक्त में ऐसे कलाकारों का खूब बोलबाला है और जब भी उनका कोई गाना या फिल्म रिलीज होती है तो लोग बेताब हो जाते हैं।

लेकिन अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना सामने आया है जो काफी ज्यादा यूट्यूब पर ट्रेंड में बना हुआ है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'घुटुर घुटुर' है। इस गाने में वह एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ में नजर आ रहे हैं।

डिंपल संग खेसारी की जोड़ी हिट

वीडियो की शुरुआत में देखने के लिए मिलता है कि खेसारी लाल यादव को डिंपल सिंह लुभाती हुई नजर आती है। इसके बाद में दोनों एक दूसरे की आंखों में खो जाते हैं और फिर जोरदार डांस करते हुए भी नजर आते हैं।

वीडियो जब आगे बढ़ती है तो खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह का जबरदस्त रोमांस भी देखने के लिए मिलता है। दोनों के बीच के केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और दोनों का डांस तो इतना ज्यादा लाजवाब है कि हर कोई इस पर फिदा हो गया है। डिंपल भी साड़ी में खूब कहर ढा रही है।

1 मिलियन से ज़्यादा आए व्यूज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को बोका म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल से दो दिन पहले ही रिलीज किया गया है। अभी तक इस पर 1.7 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

गाने की डिटेल्स

गाने की डिटेल्स को लेकर बात करें तो आपको बताते चलें कि इसको खेसारी लाल यादव को खुशी कक्कड़ ने मिलकर अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम कृष्णा बेदर्दी ने किया है। म्यूजिक डायरेक्टर विनय विनायक है।

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X