Bhojpuri Video: खेसारी लाल के नए गाने 'गेरुआ कलर' पर झूम उठे दीवाने, सावन में लगा दी इस गाने ने आग...

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी एक्टर हैं। उनके गाने और म्यूजिक एल्बम के आने का इंतजार तो फैन्स बेसब्री से करते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्में भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं, लेकिन सावन के इन खास दिनों पर खेसारी लाल यादव के बोल बम गीत बेहद पसंद किए जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के सावन के गाने फैन्स का दिल जीत लेते हैं। उनके एक-एक सावन के गानों पर मिलियन से व्यूज आते हैं।
खेसारी के नए गाने 'गेरुआ कलर' ने मचाई धूम
वहीं सावन के तीसरे सोमवार को खेसारी लाल का नया गाना 'गेरुआ कलर' रिलीज हुआ है। इस गाने ने तो आते ही धमाल मचा दिया है। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक इस गाने पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल ज्योति दास के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने को और भी खूबसूरत बना रही है। इस गाने में खेसारी लाल की आवाज के साथ ही आपको इस गाने में खुशी कक्कड़ की आवाज का जादू भी सुनने को मिलेगा। बता दें कि खेसारी के इस गाने ने फैन्स का दिल जीत लिया है। इस गाने पर व्यूज तो आ ही रहे हैं। साथ ही में गाने को जमकर शेयर भी किया जा रहा है।
खेसारी की आवाज ने बिखेरा जादू
जहां इस गाने में खेसारी लाल यादव और खुशी की आवाज जादू बिखेर रही है। वहीं दूसरी ओर इस गाने को खूबसूरत बनाने के लिए इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस गाने का निर्देशन अंकित वर्मा ने किया है और इस म्यूजिक को डायरेक्ट विकास यादव ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications