Bhojpuri Video: खेसारी का 'चुम्मा-चुम्मा' गाने का टीज़र हुआ आउट, आकांक्षा पुरी संग करते दिखे रोमांस

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री का एक मशहूर सिंगर और एक्टर माना जाता है। अभी के समय पर वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बन चुके हैं और आपको बता दें कि आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज भी नहीं है। आए दिन यूट्यूब पर उनके नए से लेकर पुराने गाने भी जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के एक गाने का टीजर आउट हुआ है। इस वीडियो में उनको एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ में देखा जा रहा है। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'चुम्मा चुम्मा' है। फिलहाल इस गाने का टीजर आउट हुआ है।
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री को देखने के लिए अब लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। यह टीजर लोगों को काफी ज्यादा दीवाना बना रहा है और आपको बता दें की जमकर वायरल भी हो रहा है। इसको सारेगामा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
खेसारी लाल यादव के इस गाने की बात करें तो इसको उन्होंने खुद और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को फिल्म 'राजाराम' से लिया गया है। लिरिक्स पिंकू बाबा ने लिखे हैं तो वही म्यूजिक देने का काम विनय विनायक ने किया है। खेसारी लाल यादव के साथ में वीडियो में आकांक्षा पुरी भी नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











