Bhojpuri Video: 'चांदी के कटोरे...', खेसारी लाल यादव के इस नए गाने ने तोड़े रिकॉर्ड, 2 मिलियन से ज़्यादा आए व्यू

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है और आए दिन उनके नए से लेकर पुराने गाने भी खूब चर्चा में रहते हैं।
अब हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो इस वक्त काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। इस गाने का नाम 'चांदी के कटोरे' है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में हीरोइन बहुत ही बोल्ड अंदाज में रोमांस करती हुई नजर आ रही है और यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव का यह गाना काफी ज्यादा दर्शकों के बीच में छाया हुआ है। इस दौरान गाने में देखने के लिए मिल रहा है कि खेसारी लाल यादव हीरोइन के साथ में ऑफिस में रोमांस करते हुए नजर आते हैं। उनका यह अंदाज बेहद ही लाजवाब दिखाई दे रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने को ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 2.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। डायरेक्शन का काम सिद्धार्थ कुकरेजा और सागर धामीवाल ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











