Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव ने चखा 'भांग का स्वाद', देसी लुक से बटोरी वाहवाही, देखें वायरल वीडियो

Khesari Lal Yadav

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री अभी के समय पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे कई सारे सितारे हैं जो अभी दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पवन सिंह का भी नाम शामिल है। लेकिन खेसारी लाल यादव ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है।

बताया जाता है कि एक वक्त था जब खेसारी लाल यादव सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे। लेकिन अभी के समय पर खेसारी लाल यादव एक मशहूर ऐक्टर ही नहीं बल्कि एक जाने-माने सिंगर भी बन चुके हैं। उनके कई सारे ऐसे भोजपुरी गाने हैं जो काफी ट्रेंड में रहते हैं और लोगों द्वारा काफी पसंद भी किए जाते हैं।

यूट्यूब पर आए दिन खेसारी लाल यादव का कोई ना कोई वीडियो भी वायरल होता हुआ नजर आ जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल उनका एक गाना 'भांग के स्वाद' का वीडियो जमकर यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी नजर आ रही है।

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और तोशी द्विवेदी जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है और वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी और तोशी दोनों को ही काफी देसी अंदाज में देखा जा सकता है।

खेसारी लाल यादव के इस वायरल हो रहे वीडियो को वेव म्यूजिक एंटरटेनमेंट नाम की यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। बता दे कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X