Bhojpuri Video: क्या देखा आपने खेसारी लाल और रानी चटर्जी का इतना बोल्ड डांस, VIDEO ने मचा दी धूम

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और गायकी से लोगों को दीवाना बना लेते हैं। वहीं रानी चटर्जी तो अपनी अदाओं से ही लोगों का दिल जीत लेती हैं। दोनों के म्यूजिक वीडियो हों या फिल्में आते ही छा जाती हैं। फैन्स तो दोनों के वीडियो के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
खेसारी रानी की केमिस्ट्री ने मचाई धूम
वैसे दोनों इतने पॉपुलर और रोमांटिक हैं कि दोनों के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा देते हैं। वहीं हाल ही में दोनों का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव रानी चटर्जी के साथ ऐसा रोमांटिक डांस करते हैं कि लोगों के आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। बता दें कि दोनों का यह डांस वीडियो 9 साल पुराना है, लेकिन आज भी इस गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज आते हैं।
फैन्स का दिल जीत रहा है रानी का जोशीला डांस
बता दें कि खेसारी और रानी का यह गाना 'मौका के लाभ ला पाजा में दाब ला' (Mauka ke laabh la pazaa mein daab la) है। इस वीडियो में दोनों ही हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि जहां रानी चटर्जी तड़कता भड़कता डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं खेसारी लाल के एक्सप्रेशन फैन्स का दिल जीत रहे हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल सिर्फ अदाकारी ही नहीं कर रहे हैं बल्कि यह गाना भी खेसारी लाल ने गाया है। जिस वजह से लोग इस गाने को खास पसंद करते हैं। बता दें कि यह वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 6 लाख व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











