Bhojpuri Video: खेसारी-रक्षा का हॉट वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे, देखने वाले अकेले में ही देखें VIDEO
Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं कभी उनकी बयानबाजी तो कभी उनके म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के इतने हिट एक्टर हैं कि उनके नए के साथ ही पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं बात जब उनके रोमांटिक वीडियो की हो तो खेसारी के पुराने से पुराने वीडियो भी ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं।

इंटरनेट पर छा गया खेसारी का नया गाना
फिलहाल तो खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी का यह गाना कल ही रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही फैन्स के दिलों पर छा गया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव इस गाने में भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा रक्षा गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं। खेसारी और रक्षा गुप्ता की जोड़ी इंटरनेट पर कहर ढा रही है। खेसारी और रक्षा की बोल्ड केमिस्ट्री देख फैन्स के तो पसीने छूट गए हैं।
रिलीज होते ही वीडियो पर आए रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता अपने हिट गाने 'गर्मी गरमा बिया' पर एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। दोनों की हॉट केमिस्ट्री लोगों को इस वीडियो को बार-बार देखने पर मजबूर कर रही है। बता दें कि इस गाने में एक्ट करने के साथ ही खेसारी लाल यादव ने इस गाने में अपनी आवाज भी दी है। खेसारी के साथ ही सुर से सुर मिलाती हुई नजर आ रही हैं शिल्पी राज। इस गाने को डायरेक्टर पवन पाल ने किया है और इस गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं। इस गाने को आप IVY BHOJPURI DHAMAKA पर देख सकते हैं। बता दें कि अभी तक इस वीडियो पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











