Bhojpuri Video: खेसारी-प्रियंका की बोल्ड केमिस्ट्री ने इंटरनेट किया जाम, वीडियो गया 500 मिलियन पार...
Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। अपने बयानों के अलावा खेसारी लाल यादव के म्यूजिक वीडियो भी चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव के नए के साथ ही पुराने म्यूजिक वीडियो भी ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। फिलहाल तो खेसारी लाल यादव का एक 7 साल पुराना गाना इंटरनेट पर जमकर चर्चाओं में बना हुआ है क्योंकि इस गाने ने 500 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।

खेसारी-प्रियंका की जोड़ी ने काटा गदर
खेसारी लाल यादव का ये रोमांटिक गाना लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव प्रियंका सिंह के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। दोनों की हॉट केमिस्ट्री फैन्स के पसीने छुटा रही है। बता दें कि दोनों के इस गाने का नाम है 'पागल बनाइबे' यह गाना 'दबंग सरकार' फिल्म का गाना है जो दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है।
पार हुए 500 मिलियन व्यूज
इस गाने को आप जी म्यूजिक भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। बता दें कि यह गाना सात साल पुराना है, लेकिन इस गाने को लेकर एक्साइटमेंट आज तक लोगों में देखने को मिलती है। बता दें कि अभी तक इस गाने पर 504 मिलियन व्यूज आ चुके हैं इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह गाना फैन्स द्वारा कितना पसंद किया जा रहा है। बता दें कि दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में पहली बार नहीं जमी है। इस गाने के अलावा भी दोनों कई गाने साथ में कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











