Bhojpuri Video: सर्दी में भी पसीने छुड़ा देगा खेसारी-नीलम का ये नया गाना, आते ही Youtube पर कर रहा ट्रेंड
Bhojpuri Video: बिग बॉस 19 फेम एक्ट्रेस नीलम गिरी ने साल 2026 की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में की है। उनका एक गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगास्टार खेसारी लाल यादव के साथ रिलीज हुआ है। इस गाने ने तो आते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ करता थक नहीं रहा है।

नीलम खेसारी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगास्टार खेसारी लाल यादव यूं तो आए दिनों अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनके फैंस में उनकी फिल्मों और गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस को न्यू ईयर पर सरप्राइज कर दिया है उन्होंने अपना एक गाना रिलीज किया है जिसमें उनके साथ नीलम गिरी नजर आ रही हैं।
दोनों के गाने पर आ रहे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
बता दें कि इस गाने का नाम है ' बुलबुल ' इस गाने में खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी ताल से ताल मिलाते आपको नजर आएंगे। दोनों की धमाकेदार केमिस्ट्री, फेसिअल एक्सप्रेशन , जबरदस्त ठुमकों और रोमांस ने तो लोगों की धड़कने बड़ा दी हैं दोनों का यह गाना ठंड के मौसम में गर्मी का अहसास दिला रहा है। वहीं इस गाने को रिलीज़ हुए चंद घंटे ही हुए हैं मगर इस गाना ने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दी है। इस गाने के बोल लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं और इस गाने की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
इस गाने को यूट्यूब चैनल ' SUR म्यूजिक ' पर रिलीज किया गया है। दोनों के फैंस इस गाने की तारीफ में भर भर कर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि मैं इस गाने को 62 बार सुन चूका हूं मगर अभी तक मन नहीं भरा वहीं दूसरा यूजर ने लिखा- असली टीआरपी किंग तो खेसारी लाल यादव हैं।


Click it and Unblock the Notifications