Bhojpuri Video: खेसारी और नीलम के रोमांस ने पार कीं सारी हदें, इस बेडरूम VIDEO ने पार किए 100 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी गायकी के साथ ही अपने अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव के म्यूजिक वीडियो तो सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। खेसारी लाल यादव के रोमांटिक वीडियो तो खासतौर पर इंटरनेट पर छाए रहते हैं। आए दिनों खेसारी लाल यादव के भोजपुरी हसीनाओं के साथ वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। खेसारी के रोमांटिक वीडियोज़ पर एक दो मिलियन नहीं बल्कि 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ जाते हैं। वहीं फैन्स भी खेसारी लाल यादव से नए गाने रिलीज करने की डिमांड करते रहते हैं।
खेसारी और नीलम के रोमांस ने हिला दिया इंटरनेट
बता दें कि खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) के नए से ज्यादा पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक गाना 'कमर डैमेज' सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव की जोड़ी नीलम गिरी के साथ जमती नजर आ रही है। जहां नीलम गिरी गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं वहीं दूसरी ओर खेसारी भी मैचिंग करते दिख रहे हैं। दोनों की अदाकारी और रोमांस फैन्स को वीडियो बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है।
वीडियो पर आए रिकॉर्डतोड़ व्यूज
बता दें कि यह गाना आराध्या फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह गाना 11 महीने पहले ही आया है, लेकिन इस गाने ने आते ही धूम मचा दी है। इस गाने पर ताबड़तोड़ लाइक्स के साथ ही छप्परफाड़ व्यूज भी आ रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी के इस रोमांटिक गाने पर 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इससे तो आप समझ ही चुके होंगे कि लोगों को यह गाना कितना पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











