..................... Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Set Internet on Fire with Their Romantic Song Takiya Ke Side Kara - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सबसे रोमांटिक गाना

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी फिल्मों की सबसे फेमस जोड़ी में से एक है- खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी। ये जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है तो उनके फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं और उनकी केमिस्ट्री तो लोगो को बहुत ज्यादा कातिलाना लगती है।

काजल और खेसारी का रोमांस

खेसारी और काजल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। सोशल मीडिया पर इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने तहलका मचा दिया है। हर तरफ बस इनका एक शानदार गाना और रोमांटिक अंदाज छाया हुआ है।

फैंस के दिलों में लगाई आग

इन दोनों कलाकारों की रोमांटिक जोड़ी को लोग पहले भी कई सुपरहिट गानों और फिल्मों में देख चुके हैं, लेकिन इस इन दोनों की जोड़ी ने जो आग लगाई है, वो तो कुछ और ही है। इस समय इनका गाना 'तकिया के साइड करा' जबरदस्त वायरल हो रहा है। गाने में दोनों की हॉट केमिस्ट्री और ओपन नाइट रोमांस ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

गाने के बारे में

ये धमाकेदार गाना भोजपुरी फिल्म 'दीवानापन' का है। गाने को आवाज दी है खुद खेसारी लाल यादव ने और प्रियंका सिंह ने। शानदार लिरिक्स लिखे हैं आजाद सिंह ने और इसमें म्यूजिक दिया है रजनीश मिश्रा ने। गाने की म्यूजिक, लोकेशन और अदाओं ने मिलकर इसे एक सुपरहिट ट्रैक बना दिया है।

अगर आपने अब तक ये गाना नहीं देखा है, तो समझिए आपने भोजपुरी म्यूजिक का मजा ही मिस कर दिया है! इस रोमांटिक वीडियो को देखना बनता है-वो भी फुल स्क्रीन में!

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X