Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये गाना छुड़ा देगा आपके पसीने, रोमांटिक वीडियो ने मचाई धूम

Khesari lal Yadav

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Bhojpuri video viral: भोजपुरी गानों के तो लोग बेहद शौकीन हैं। खासतौर पर खेसारी लाल यादव के गाने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। खेसारी लाल यादव तो इतने पॉपुलर हैं कि उनके नए ही क्या पुराने गाने भी फैन्स को उतना ही उत्साहित करते हैं जितना की नए गाने करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की जोड़ी धूम मचा देती है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत लेती है।

सोशल मीडिया पर छा गई खेसारी और काजल की केमिस्ट्री
वहीं हाल ही में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव काजल के साथ 'फंसाली लगा ले' गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव का यह गाना सात साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन यह गाना आज भी लोगों का दिल जीत लेता है। इस गाने के बजते ही लोग भी अपने पैर थिरकाने लगते हैं।

इस गाने में खासतौर पर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस फैन्स के होश उड़ा रहा है। बता दें कि इस वीडियो को एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने पर अभी तक 70 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने पर आए व्यूज़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना फैन्स के दिलों के कितने करीब है।

वीडियो देख फैन्स ने जमकर की तारीफ
बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल के इस वीडियो पर कमेंट्स की भी लंबी लाइन लगी है। एक यूजर ने कहा- दोनों की जोड़ी तो हिट है। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा आज भी गाना धमला मचा देता है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-भोजपुरी गाने ओल्ड और गोल्ड हैं जब भी सुनों पसंद आते हैं। आपको बता दें कि 'फंसाली लगा ले' गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने दी है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। बता दें कि यह गाना 'हम हैं हिंदुस्तानी' भोजपुरी फिल्म का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X