Bhojpuri Video: सलमान खान की हीरोइन के साथ रोमांस में डूबे खेसारी लाल, 'नथुनिया 2' ने मचा दिया धमाल

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव के वीडियो आते ही सुर्खियों में आ जाते हैं। फैन्स तो खेसारी लाल यादव के इस कदर दीवाने हैं कि खेसारी की एक झलक देखने के लिए फैन्स घंटों लाइन में खड़े उनका इंतजार करते हैं। खेसारी लाल यादव के नए के साथ ही पुराने डांस वीडियो भी काफी पसंद किए जाते हैं। बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक वीडियो खास चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव सलमान खान की हीरोइन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान की हीरोइंग संग खेसारी हुए रोमांटिक
बता दें कि यह गाना कोई और नहीं बल्कि है खेसारी लाल यादव का मोस्ट ट्रेंडिंग गाना 'नथुनिया 2' है (Nathuniya 2) इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ कोई भोजपुरी हसीना नहीं बल्कि सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह नजर आ रही हैं। डेजी और खेसारी लाल का शानदार बॉन्ड दोनों के इस म्यूजिक वीडियो में देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी और दोनों के तालमेल को देख फैन्स तो दीवाने हो गए हैं। बता दें कि दोनों का यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
इंटरनेट पर धमाल मचा रहा ये गाना
खेसारी लाल यादव और डेजी शाह का गाना 'नथुनिया 2' 1 महीने पहले रिलीज हुआ था। इस गाने पर अभी तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। दोनों के इस गाने को 'सा रे गा मा पा हम भोजपुरी' नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। बता दें कि इस गाने में एक्ट भी खेसारी लाल यादव ने किया है और इस गाने को भी खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। साथ ही इस गाने को और भी रोमांचक बनाने के लिए इस गाने की कोरियोग्राफी केआरके यादव ने की है। बता दें कि फैन्स को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। फैन्स इस गाने को बार-बार यूट्यूब पर देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications