..................... Bhojpuri Video: Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey trending song Palang Sagwan ke crossed 520 million views - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: 'टूट जाई पलंग सागवान के' गाने पर खेसारी-आम्रपाली की धूम, वीडियो 520 मिलियन के पार

Khesari Lal Yadav

Bhojpuri Video: खेसारी लाल के गाने ही क्या उनकी भोजपुरी फिल्में भी सोशल मीडिया पर धूम मचा देती हैं। खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। उनके वीडियो नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर इस कदर छाया हुआ है कि यूट्यूब पर ट्रेडिंग लिस्ट में बना रहता है। बता दें कि यह आम्रपाली और खेसारी लाल का रोमांटिक गाना है जिसपर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज आ रहे हैं।

आम्रपाली और खेसारी के रोमांस ने मचा दी धूम
जी हां, हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव अपने गाने 'टूट जाई पलंग सागवान के' पर आम्रपाली दुबे संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस वीडियो में धूम मचा रही है। इतना ही नहीं दोनों का स्ट्रांग बॉन्ड देख फैन्स तो इस वीडियो को पॉज तक कर-करके देख रहे हैं।

वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें कि खेसारी और आम्रपाली का यह दिल छू लेने वाला वीडियो SRK म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह वीडियो लोगों को कितना पसंद आ रहा है यह तो वीडियो के व्यूज देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर अभी तक 520 मिलियन व्यूज आ गए हैं। इसके अलावा यह वीडियो इंस्टा पर भी काफी छाया हुआ है। बता दें कि यह गाना इतना पसंद किया जाने लगा कि इस गाने को पीबीआर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है। जिस पर 200 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं टोटल व्यूज की बात करें तो दोनों के इस वीडियो पर अभी तक 700 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X