Bhojpuri Video: खेसारी लाल ने किया आम्रपाली दुबे के साथ रोमांटिक डांस, इस हॉट वीडियो को देख छूट जाएंगे पसीने

Bhojpuri Video: जिस तरह बॉलीवुड में गानों के आते ही वह वायरल हो जाते हैं वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी फैन्स को लेटेस्ट गानों के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। अधिकतर लोग भोजपुरी गानों को सुनना पसंद करते हैं। इसीलिए इस गानों के व्यूज भी मिलियन में जाते हैं। चाहें पवन सिंह हों, आम्रपाली दुबे हों खेसारी लाल हों या अक्षरा सिंह हों। इन भोजपुरी सितारों के गाने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने को तैयार रहते हैं। खास बात तो यह है कि यह गाने नए हों या पुराने ट्रेंडिंग लिस्ट में बने ही रहते हैं। शादी हो या पार्टी बिना भोजपुरी गानों के अधूरी है।
खेसारी लाला और आम्रपाली का वीडियो वायरल
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाए जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) दोनों के ही वीडियो नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। जहां खेसारी लाल को भोजपुरी सिनेमा का किंग कहा जाता है तो वहीं आम्रपाली दुबे भोजपुरी की क्वीन कहलाई जाती हैं। वहीं दोनों के भोजपुरी वीडियो भी डिमांडिंग लिस्ट में रहते हैं। फिलहाल तो दोनों का एक वीडियो फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। जिस देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
वीडियो पर आए 254 मिलियन व्यूज
खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का मोस्ट रोमांटिक भोजपुरी वीडियो पलंग सागवान के (Palang Sagwan Ke) गाना सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल और आम्रपाली की केमिस्ट्री तारीफ के काबिल है। दोनों का एनर्जेटिक डांस वीडियो में चार चांद लगा देता है। जहां आम्रपाली गुलाबी साड़ी में अपनी अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं तो वहीं खेसारी लाल का जलवा देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस वीडियो को SRK म्यूजिक पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 254 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications