Bhojpuri Video: 'सरसों के तेलवा...', खेसारी लाल यादव ने आकांक्षा पुरी संग लगाए ठुमके, देखें धमाकेदार वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और यहां पर अक्सर कोई ना कोई ऐसी फिल्म या गाना रिलीज हो जाता है जो खूब ट्रेंडिंग में आ जाता है। भोजपुरी सिनेमा में काफी सारे ऐसे कलाकार भी हैं जो खूब पसंद किए जाते हैं और इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।
लेकिन अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें उनके साथ में आकांक्षा पुरी को देखा जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का जमकर रोमांस भी देखने के लिए मिल रहा है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार भी दिया जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का बीच में साथ में नाम भी जुड़ा था। खबर आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की तरफ से इस पर कोई भी पुष्टि नहीं की गई। लेकिन अब दोनों का यह नया गाना 'सरसों के तेलवा' खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव भी इस गाने में आकांक्षा पुरी के साथ में कभी सोफे पर तो कभी बेडरूम में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने को एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और लगातार यह गाना ट्रेंडिंग में बना हुआ है। लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के इस गाने पर अभी तक 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव व शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने को 'रिश्ते' फिल्म से लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











