Bhojpuri Video: 'बदनाम तहरा से...' खेसारी लाल यादव का आकांक्षा पुरी संग वीडियो वायरल, लोगों ने की तारीफ

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि लगातार यहां के सितारे भी दर्शकों के बीच में छाए रहते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह का भी नाम शामिल है। खेसारी लाल यादव अभी के समय पर भोजपुरी इंडस्ट्री पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।
आए दिन खेसारी लाल यादव के नए और पुराने वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक बेहद ही जबरदस्त वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में उनके साथ में आकांक्षा पुरी को भी देखा जा रहा है। पिछले दिनों यह भी खबर आई थी की आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव के बीच में कुछ चल रहा है।
हालांकि इस पर कोई भी अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। इससे पहले भी खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के कई सारे गाने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है और इतना ही नहीं इसमें दोनों के बीच प्यार और नोक-झोक दोनों ही देखने को मिल रही है।
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा इस गाने को भी काफी ज्यादा प्यार मिला और आपको बता दें कि इस वीडियो को बदनाम एंटरटेनमेंट नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने के नाम की बात करें तो यह 'बदनाम तहरा से' है।
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी पर फिल्माए गए इस वीडियो पर अभी तक 41 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला बढ़ता ही चला जा रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि लगातार कमेंट बॉक्स में भी लोग खेसारी लाल यादव की तारीफ करते हुए भी देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











