..................... Bhojpuri video khesari lal yadav aamrapali dubey kariha kothariya mein pyar video viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव संग आम्रपाली दुबे कोठरी में फरमाया इश्क़, देखते रह गए लोग, वीडियो वायरल

Aamrapali dubey khesari lal yadav

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि लोग भी यहां की फिल्मों के साथ-साथ गानों को भी काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) से लेकर आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। इतना ही नहीं अक्सर यूट्यूब पर भी भोजपुरी के नए गाने ट्रेंड करते नजर आते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे को एक बेहतरीन अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि उन्हें इंडस्ट्री में काम करते-करते कई साल हो चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा की वह क्वीन कही जाती है और उनके नए से लेकर पुराने गाने तक खूब तेजी से वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का एक बेहतरीन भोजपुरी गाना जमकर यूट्यूब पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो को 'डोली सजा के रखना' फिल्म से लिया गया है और इसका नाम 'करिहा कोठरिया में प्यार' है। इस वीडियो में दोनों आंखों ही आंखों में रोमांस करते नजर आए।

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लोगों को यह जोड़ी खूब पसंद आई और साथ ही साथ लोगों ने इसे काफी प्यार भी दिया। वीडियो में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे को जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अनामिका त्रिपाठी ने अपनी आवाज दी है।

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए गए इस वीडियो को एसआरके म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 3.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कमेंट बॉक्स में भी आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी की खूब लोग तारीफ करते हुए नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X