Bhojpuri Video: एक ही वीडियो में दो हसीनाओं संग रोमांस करते दिखे खेसारी लाल, बन गया 2025 का सुपरहिट गाना

Bhojpuri Video: भोजपुरी गानों का क्रेज अलग ही लेवल पर है। हर कोई भोजपुरी गानों को सुनना पसंद करता है। वहीं कई लोग तो इतने दीवाने हैं कि अपने फेवरेट सितारों के नए गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते है। खासतौर पर खेसारी लाल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर कोई चाहता है कि खेसारी अपने लेटेस्ट वीडियो के साथ धमाका करें। बता दें कि खेसारी लाल (Khesari lal Yadav) का 2025 का सबसे हिट गाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस गाने को सुनकर लोगों के पसीना छूट जाते हैं। क्योंकि इस गाने में खेसारी एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाओं के साथ रोमांटिक होते दिख रहे है।
दो हसीनाओं संग रोमांटिक होते दिखे खेसारी लाल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल (Khesari lal Yadav) के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं साथ ही में चाहत भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिख रही हैं। तीनों ही गाने 'अहिरान' में धमाल मचा रहे हैं। तीनों के इस वीडियो को फैन्स का बेशुमार प्यार मिल रहा है। खेसारी के गाने अहिरान में देखा जा सकता है कि वह आकांक्षा और चाहत के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। तीनों का बॉन्ड इस वीडियो में कमाल का है। इस गाने को सुनकर तो लोग भी अपने पैर थिरकाने से खुद को रोक नहीं पा रहे है।
खेसारी के वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
खेसारी लाल के इस जबरदस्त गाने पर जबरदस्त व्यूज भी आए हैं। खेसारी (Khesari lal Yadav) के गाने अहिरान को सुर म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। जिसपर अभी तक 18 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह गाना 2 महीने पहले ही इस चैनल पर अपलोड किया गया है, लेकिन इतने कम समय में ही गाने पर आए इतने व्यूज इस बात की गवाही दे रहे हैं कि लोगों को यह गाना कितना पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











