Bhojpuri Video: काजल राघवानी संग इश्क़ फरमाते दिखे पवन सिंह, लगाए ज़ोरदार ठुमके, देखें वायरल वीडियो

Bhojpuri Video: पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अक्सर अपनी आवाज और एक्टिंग दोनों के लिए ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म स्त्री 2 में उन्होंने 'आई नहीं' गाना गया और पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के आए दिन कोई ना कोई गाने वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इस बार पवन सिंह का काजल राघवानी के साथ में एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को इश्क लड़ाते हुए भी देखा जा सकता है।
पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माए जाने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दे कि दोनों का रोमांस करने का अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस गाने का नाम 'कौने बद्रा से कजरा चोरावालू' है। अब लोगों द्वारा भी यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
काजल राघवानी और पवन सिंह के इस गाने को वेव म्यूजिक फिल्मी गाने नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो पर अभी तक 5.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोग भी कमेंट बॉक्स में इस जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











