Bhojpuri Video: काजल राघवानी के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक हुए खेसारी, इंटरनेट पर छा रहा 3 मिनट का ये क्लिप

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक-एक वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। वहीं जब उनका कोई वीडियो काजल राघवानी के साथ होता है तब तो लोग उस वीडियो पर लाइक और कमेंट्स की लंबी लाइन लगा देते हैं। वहीं फिलहाल तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव काजल के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।
एक दूजे की बाहों में लिपटे दिखे खेसारी और काजल
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव काजल को संभालते नजर आते हैं जब वह बेहोश हो जाती हैं, लेकिन काजल तो बेहोश होने का बहाना करती हैं। वहीं जब खेसारी लाल यादव की आंख लग जाती है तब काजल खेसारी का कुर्ता पहन उनका मन मोहती नजर आती हैं। वीडियो में नजर आ रही दोनों की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है। लोग तो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। लोग तो दोनों के रोमांटिक बॉन्ड की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
वीडियो पर आ रहे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने का नाम है 'अढ़ाई बजे' दोनों का यह गाना 6 साल पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी नाम के यूट्यूब पर शेयर किया गया था। जिसपर अभी तक 33 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। खेसारी लाल यादव के इस वीडियो ने धूम मचा दी है। फैन्स तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे है। बता दें कि यह पहला दोनों का रोमांटिक गाना नहीं है। इससे पहले भी दोनों के कई रोमांटिक गाने इंटरनेट पर छा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











