Bhojpuri Video: काजल राघवानी संग खेसारी लाल यादव के वीडियो ने मचाया धमाल, खूब किया रोमांस

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहता है और यहां के सितारे भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी एक खास पहचान कायम की है। इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से लेकर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी से लेकर आम्रपाली दुबे जैसे कलाकार शामिल है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि आज के समय पर भोजपुरी गानों से लेकर फिल्में तक काफी ज्यादा पसंद की जाती है। भोजपुरी गाने तो इतनी ज्यादा पसंद किए जाते हैं कि अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं। शादी पार्टियों में भी भोजपुरी गाने सुनने के लिए मिल जाते हैं।

यूट्यूब पर भी अक्सर नए से लेकर पुराने भोजपुरी गाने जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजल काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'मेहंदी लगा के रखना' है। यह गाना काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया गया और इसमें दोनों रोमांस और डांस करते हुए भी नजर आए। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वीडियो को अनन्या क्राफ्ट एंड विज़न म्यूजिक नाम की एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस वीडियो पर अभी तक 63 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है और आपको बता दें कि कमेंट बॉक्स में भी इस जोड़ी की जमकर तारीफ की जा रही है। इस गाने के लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम रजनीश मिश्रा ने किया है।

Read more about: kajal raghwani bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X