Bhojpuri Video: पिया जी के प्यार में दीवानी हुईं काजल राघवानी, खेत में निरहुआ संग लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Bhojpuri Video: अभी के समय पर भोजपुरी इंडस्ट्री काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती है और यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे भी है जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव से लेकर काजल राघवानी तक का नाम शामिल है।
हमेशा से ही दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों को काफी सारी फिल्मों में साथ में देखा जा चुका है और दोनों का रोमांस करने का अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है। आए दिन यूट्यूब पर भी कोई ना कोई भोजपुरी वीडियो वायरल होती हुई नजर आ जाती है।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और काजल राघवानी का एक वीडियो यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को भोजपुरी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' से लिया गया है। इतना ही नहीं अगर हम गाने के नाम की बात करें तो ये 'हम हैई पिया जी के पातर' है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और काजल राघवानी खेत के बीच में रोमांस और डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। दोनों का कातिलाना अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और हर कोई दोनों की जोड़ी को खूब प्यार भी देता हुआ दिखाई दे रहा है।
काजल राघवानी और निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस वीडियो को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 92 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोग कमेंट करते हुए जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications