..................... Bhojpuri Video: kajal raghwani and khesari lal Yadav romantic dance on Aahoo Eh Oriya, Video viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: काजल राघवानी संग इस कदर रोमांस करते दिखे खेसारी लाल, वीडियो ने मचा दिया तहलका

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal Yadav) का स्टाइल और उनका मस्तमौला अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है। खेसारी लाल यादव के गाने चाहें नए हों या पुराने फैन्स का दिल जीत ही लेते हैं। खेसारी के गानों में जमकर रोमांस देखने को मिलता है। खासतौर पर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी फैन्स को बेहद पंसद आती है क्योंकि दोनों के बीच की केमिस्ट्री धूम मचा देती है।

काजल राघवानी के साथ रोमांस करते दिखे खेसारी लाल
बात दें कि फिल्म 'नागदेव' में गाने 'ओह एह ओरिया' पर दोनों बेहद ही रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री इतनी जम रही है कि इस वीडियो पर 25 मिलियन व्यूज आ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव नीले रंग की शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं तो काजल राघवानी भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती दिख रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि काजल नीले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। काजल राघवानी का ये कातिलाना अंदाज फैन्स के दिलों पर छुरियां चला रहा है।

खेसारी लाला यादव ने दी है अपनी आवाज
दोनों का 'ओह एह ओरिया' गाना काफी सुपरहिट गाना है। इस गाने में खुद खेसारी लाला यादव ने अपनी आवाज दी है। वहीं प्रियंका सिंह ने खेसारी लाल का साथ दिया है। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। बता दें कि यह नागदेव फिल्म का गाना है जिसने भोजपुरी सिनेमा में धूम मचा दी थी। इस फिल्म की कहानी इच्छाधारी नाग की है। इस फिल्म में खेसारी लाल, काजल राघवानी के अलावा अवधेश मिश्रा, अनूप अरोड़ा, माया यादव, ऋतु पांडे समेत अन्य कलाकार शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X