Bhojpuri Video: गोल्डी यादव और पायल सिन्हा के गाने 'बोलिया लागे गोलिया' ने रिलीज होते ही हिलाया इंटरनेट
Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री वो जगह है जहां फिल्मों से ज्यादा उनके गानों को लेकर चर्चा होती है। चाहे पवन सिंह हों या फिर खेसारी लाल यादव.. उनके गाने तो बवाल काटते ही लेकिन कई ऐसे सितारे भी हैं जो कि जिनकी आवाज लोगों को दीवाना करने के लिए काफी है।

इस वक्त एक भोजपुरी गाने को लेकर चर्चा है जिसमें रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाका कर दिया है। जी हां, भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव ने इस गाने को गाया है और इसमें एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा शानदार अदाकारी करती हुई नजर आ रही हैं। गाने को आज ही रिलीज किया गया है। इस गाने का टाइटल है 'बोलिया लागे गोलिया' और लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।
ससुराल का झगड़ा दिखाया
इस गाने में आपको गोल्डी यादव की मधुर आवाज दीवाना बनाएगी और पायल सिन्हा ने काफी अच्छे से इसको बताया है। गाना पूरी तरह से बहू और ससुराल में होने वाली समस्याओं को लेकर है। परदेस में कमाने गए पति को कॉल करते कैसे प्रिया अपनी आप बीती बता रही हैं।
कहीं सास के ताने तो कहीं ननद के झगड़े को बताते हुए इस गाने में दिखाया गया है। प्रिया सिन्हा ने गाने में बेहतरीन डांस भी किया है और वो भोजपुरिया ठुमके वाला अंदाज भी नजर आ रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने इस गाने को काफी शानदार तरीके से फिल्माया है और लोगों के दिलों तक उतरने में कामयाब रहे हैं।
कैसे हैं बोल?
इस गाने में एक लाइन है, 'सास देले गारी, देवर मारे ताना, जाके बाहर रहातारा ये हो मर्दाना, सुने गांव टोलिया राजा, ननदो के बोलिया राजा, लागेला गोलिया राजा...' इससे आपको अंदाजा हो गया होगा कि किस तरह का ये गाना है। हीरो की झलक सिर्फ एक या दो बार ही है बाकी पूरे गाने में प्रिया की छाई हुई नजर आ रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये शानदार गाना...


Click it and Unblock the Notifications











