Bhojpuri Video: 'मार देलू मतिया...' पर निरहुआ का दिखा देसी अंदाज़, आम्रपाली दुबे संग लड़ाया इश्क़

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के वक्त में सिर्फ यूपी और बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे भारत से लेकर विदेश में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है। भोजपुरी फिल्मों से लेकर गानों तक को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लोगों के बीच में भी यहां के सितारे काफी मशहूर है और इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम भी शामिल है।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों को काफी बेहतरीन फिल्मों में भी देखा जा चुका है और अक्सर यूट्यूब पर भी उनके नए से लेकर पुराने वीडियो जमकर वायरस होते हुए नजर आते हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज भी काफी पसंद किया जाता है।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और आपको बता दें कि निरहुआ को तो काफी देसी अंदाज में देखा जा सकता है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए जाने वाले हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'मार देलू मतिया' है। इस गाने को फिल्म 'आई मिलन की रात' से लिया गया है। इसी के अलावा आपको बता दें की वीडियो में दोनों का अंदाज काफी ज्यादा जबरदस्त दिखाई दे रहा है। इस गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को एंटरटेन रंगीला नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 3.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। दर्शक भी वीडियो पर खूब कमेंट करते हुए देखे गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications