Bhojpuri Video: निरहुआ ने जताया प्यार तो शर्म से लाल हुईं आम्रपाली दुबे, देखें बेहद रोमांटिक वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनके नए से लेकर पुराने गाने काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। आम्रपाली दुबे की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ में काफी ज्यादा पसंद की जाती है।
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा को एक नया आयाम दिया है। हर कोई आम्रपाली दुबे की अदाओं का दीवाना है और जब भी वह किसी फिल्म में नजर आती है तो लाखों लोगों की नींद चुरा लेती हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह नई-नई फिल्मों में भी नजर आती है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का इन दिनों एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को काफी रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। इस गाने को 'निरहुआ द लीडर' फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम 'लाज के गहनवा' है। दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को वेव म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक तकरीबन 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग भी दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications