Bhojpuri Video: दुनियादारी भूल निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने किया देर रात रोमांस, वीडियो वायरल

Nirahua Amrapali dubey

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी लोकप्रिय हो चुका है और आपको बता दें कि पूरी दुनिया में यह छाया हुआ है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे-ऐसे कलाकार है जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव जैसे सितारे शामिल है।

भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यहां तक कि एक वक्त पर ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ रियल लाइफ में भी पति-पत्नी है। हालांकि यह सारी अफवाहें थी और उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है।

भोजपुरी सिनेमा के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं और दर्शक भी इसका खूब लुत्फ उठाते हुए देखे जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों को साथ में ठुमके लगाते हुए देखा गया।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे को भोजपुरी गाने 'दुनिया जाए चाहे भाड़' में पर जमकर डांस करते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि दोनों के बीच में इस वीडियो में जमकर रोमांस भी देखा जा सकता है। इस गाने को 'आशिक आवारा' फिल्म से लिया गया है। जिनको खुद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और कल्पना ने अपनी आवाज दी है।

इसी के अलावा आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए गए इस गाने को भोजपुरी एचडी फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 21 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: nirahua amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X