Bhojpuri Video: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे संग खेली होली, दोनों के बीच दिखी प्यारी सी नोक-झोंक

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और यहां पर सितारे भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आम्रपाली दुबे से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे सितारे अपनी कलाकारी के चलते लोगों के दिलों पर छाए रहते हैं। अक्सर यूट्यूब पर भी भोजपुरी के जमकर गाने भी वायरल नजर आते हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल होली का सीजन है और भोजपुरी सिनेमा में इसे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया जाता है। तो आखिरकार भोजपुरी गाने भी पीछे कहां रहेंगे। इस वक्त आम्रपाली दुबे का एक होली गाना जमकर ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों के बीच काफी ज्यादा छाया हुआ है।
आम्रपाली दुबे के इस वायरल हो रहे गाने में उनके साथ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जमकर होली के दिन रोमांस करते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे ने काफी खूबसूरत सूट पहना हुआ है और निरहुआ भी उनका रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच में प्यारी सी नोकझोंक देखने को मिल रही है।
दरअसल आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए गए हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'होली में जीएसटी जोड़ के' है। इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ के दोस्त भी जमकर होली मनाते हुए नजर आते हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस होली गाने पर अभी तक 64 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इस गाने को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं तो म्यूजिक देने का काम मधुकर आनंद ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications