..................... Bhojpuri Video: Dinesh lal Yadav aka Nirahua and Amrapali Dubey song Mehroon color sadiya Trending now - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: निरहुआ-आम्रपाली दुबे के इस रोमांटिक गाने ने काटी गदर, Youtube पर पार हुए 300 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video Dinesh lal Yadav

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपने म्यूजिक वीडियो से धमाल मचाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को लाखों करोड़ों लोग पसंद करते हैं। बता दें कि निरहुआ के गाने आते ही इंरटनेट पर छा जाते हैं। खास तौर पर निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ जमती है। दोनों की रील लाइफ केमिस्ट्री तो फैन्स को दिखती ही है, लेकिन रियल लाइफ में भी दोनों कहीं ना कहीं एक दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन शादीशुदा होने की वजह से निरहुआ अपने कदम पीछे कर लेते हैं।

इंटरनेट पर कहर ढा रहा निरहुआ आम्रपाली का गाना

बता दें कि दोनों के गाने इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। अगर ये कपल साथ में है तो दोनों के नए ही क्या पुराना गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। फिलहाल तो दोनों का एक गाना फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। निरहुआ के इस गाने का नाम है 'मरून कलर सड़िया' यह गाना फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। बता दें कि शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में दोनों के इस गाने के बेहद डिमांड है।

यूट्यूब पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

बता दें कि यह गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाता है। इसी वजह से इस गाने के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। 1 साल पहले वर्ल्ड वाइड भोजपुरी नाम के यूट्यूब पर शेयर किए गए इस म्यूजिक वीडियो पर अभी तक 301 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इन व्यूज से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैन्स को दोनों का यह गाना कितना पसंद आया है। बता दें कि 'मरून कलर सड़िया' गाना फिल्म फसल का गाना है। जिसे नीलकमल सिंह और कल्पना ने मिलकर गाया है। प्यारे लाल यादव इस इसके बोल लिखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X