..................... Bhojpuri Video: dinesh lal yadav aka nirahua and amrapali dubey Hate Hate Na Hate Najariya video viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को देख फटी रह जाएंगी आंखें, देखते ही रह जाएंगे केमिस्ट्री

dinesh lal yadav aka nirahua

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा में अपना नाम कमा चुके दिनेश लाला यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से पसंद किए जाते हैं। निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के किंग कहे जाते हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सुपर हिट है। फैन्स को दोनों के वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं।

जमकर वायरल हो रहा दोनों का ये वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे गांव के खेत में खड़े नजर आ रहे हैं। सूती साड़ी में जहां आम्रपाली सिंपल सादा और खूबसूरत लग रही हैं वहीं निरहुआ भी कुर्ता और धोती पहने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों हटे हटे ना हटे नजरिया पर ऐसा धमाल मचाते हैं कि देखने वाले भी दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 74 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर व्यूज बढ़ते ही चले जा रहे हैं। वहीं फैन्स भी इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की है हिट जोड़ी
बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे दोनों म्यूजिक वीडियो के साथ ही कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 1, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ चलल लंदन, राम लखन, बॉर्डर, मुकद्दर का सिकंदर जैसी कई फिल्मों में साथ में देखा जा चुका है। दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन जोड़ी बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X