..................... Bhojpuri Video: Dinesh lal Yadav aka nirahua and Akshara Singh romantic dance ho jaai payar balamji viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: आधी रात में निरहुआ और अक्षरा सिंह पर चढ़ा रोमांस, लोग बार-बार पॉज़ करके देख रहे वीडियो

nirahua


Bhojpuri Video:
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गानों और अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीतने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज एक्टर के साथ-साथ सांसद भी हैं। बता दें कि निरहुआ के बिना तो भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने ही अधूरे हैं। निरहुआ की तगड़ी फैन फॉलइंग है। उनके गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर आए दिनों ट्रेंड में बने रहते हैं।

निरहुआ और अक्षरा सिंह के रोमांस ने काटी गदर

निरहुआ के नए गानों के रिलीज होने का फैन्स को तो बेसब्री से इंतजार होता ही है, लेकिन उनके पुराने गाने भी कम नहीं हैं। जी हां, हाल ही में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह के साथ खुल्लम खुल्ला रोमांस करते नजर आ रहे हैं। जी हां, आधी रात में निरहुआ और अक्षरा सिंह के रोमांस पर फिल्माया गया गाना हो 'हो जाई प्यार बलम जी' (Ho jaai Payar Balam Ji) यूट्यूब पर छाया हुआ है। बता दें कि इस वीडियो में निरहुआ और अक्षरा सिंह अपने रोमांस पर से लोगों की नजरें हटने ही नहीं दे रहे हैं। वहीं इस गाने में प्रियंका सिंह और ओम झा अपनी जादूई आवाज से फैन्स का मन मोह रहे हैं।

वीडियो पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

वीडियो में निरहुआ और अक्षरा सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी जा सकती है। जहां अक्षरा सिंह की अदाएं फैन्स को दीवाना बना रही हैं वहीं निरहुआ का जलवा कहर ढा रहा है। बता दें कि दोनों का यह गाना 'जान लेबू' फिल्म का है। इस वीडियो को SRK म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह वीडियो तीन साल पुराना है और इस वीडियो पर अभी तक 43 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह और निरहुआ का यह पहला गाना नहीं है दोनों साथ में कई रोमांटिक सॉन्ग कर चुके हैं, लेकिन दोनों का यह गाना लोगों को काफी पसंद आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X