..................... Bhojpuri Video: Dimple Singh pointed finger at Khesari Lal's character? She said- This is Majnu... - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: डिंपल सिंह ने खेसारी लाल के कैरेक्टर पर उठाई उंगली ? बोलीं- ये हैं मजनू...

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे हैं खेसारी लाल यादव। उनकी एक्टिंग के साथ ही लोग उनके स्टाइल पर अपनी जान छिड़कते हैं। उनकी फिल्में आते ही धमाल मचा देती हैं। फैन्स को तो खेसारी लाल यादव के गानों का इंतजार रहता है। खेसारी के गाने तो चाहें नए हों या पुराने फैन्स के दिलों में बने रहते हैं। खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनकी एक- एक रील मिलियंस में जाती है।

खेसारी लाल के एक्सप्रेशन देख फिदा हो गए फैन्स
वहीं हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि डिंपल सिंह खेसारी लाल यादव को चिढ़ाती नजर आ रही हैं। जी हां, इस वीडियो को देख आप भी लोट-पोट हो जाएंगे। डिंपल सिंह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह खेसारी लाल यादव की ओर इशारा करते हुए और गाना गाती हुई कहती हैं कि आज इनके पीछे- कल उनके पीछे, रोज हो जाते हैं किसी ना किसी पर फिदा। जैसे ही डिंपल इतना कहती हैं खेसारी लाल के एक्सप्रेशन देखने लायक होते हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
खेसारी के ऐसे एक्सप्रेशन देख खुद डिंपल सिंह भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं और फिर वह वीडियो बंद कर देती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो छा गया है। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट हुए कहा- खेसारी लाल यादव बेस्ट हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने हंसी का इमोजी बनाकर कमेंट किया है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो डिंपल पर भड़कते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- खेसारी लाल के लिए इस तरह का गाना मत गाओ तो वहीं दूसरे ने कहा- हम तो हैरान हैं ये वीडियो देखकर की डिंपल सिंह खेसारी लाल के साथ वीडियो बना रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X