Bhojpuri Video: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सीटी' कर रहा ट्रेंड, 1 दिन में आए मिलियन्स में व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया है। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक का नाम शामिल है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू का भी जादू छाया रहता है।
अरविंद अकेला कल्लू ने काफी बेहतरीन फ़िल्में और गाने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिए हैं। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर उनके आए दिन कोई ना कोई फिल्में या फिर वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरविंद अकेला कल्लू काफी लाजवाब अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ में एक्ट्रेस रानी को देखा जा रहा है और यह एक तरीके का आइटम सॉन्ग है। हालांकि अरविंद अकेला कल्लू का यह गाना काफी ज्यादा वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के इस नए गाने का नाम 'सीटी' है। अरविंद अकेला कल्लू का यह वीडियो यूट्यूब पर भी ट्रेंड में बना हुआ है और आपको बता दें कि लगातार चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इस वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी नाम की यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।
इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम विकी विशाल ने किया है और म्यूजिक देने का काम रोशन सिंह ने किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











