Bhojpuri Video: 'जवानी कंट्रोल में..', आस्था सिंह संग अरविंद अकेला कल्लू ने मनाई सुहागरात, वीडियो ने काटा बवाल
Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि यहां के कलाकार लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर अरविंद अकेला कल्लू और खेसारी लाल यादव जैसे कलाकार भी शामिल है।

आए दिन भोजपुरी कलाकारों के नए से लेकर पुराने गाने खूब वायरल होते हुए भी नजर आते हैं और फैन्स के दिलों में उतर जाते हैं। कई सारे गाने तो ऐसे होते हैं जिन पर दर्शक भी झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
अरविंद अकेला कल्लू के गाने ने मचाया धमाल
अब इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और लोगों के बीच में छाया हुआ है। इस गाने का नाम 'जवानी कंट्रोल में' है। इस गाने में एक्ट्रेस आस्था सिंह के साथ में अरविंद अकेला कल्लू रोमांस करते हुए नजर आए।
सुहागरात मनाते नजर आए अरविंद और आस्था
गाने की शुरुआत होते ही अरविंद अकेला कल्लू और आस्था सिंह सुहागरात मनाते हुए देखे गए। जहां पर दोनों ही एक दूसरे की आंखों में खो जाते हैं। लेकिन इसके बाद में वह रूम में ही डांस करने लग जाते हैं। दोनों एक दूसरे की धड़कनों को तेज कर देते हैं।
इस दौरान आस्था सिंह बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहने हुए नजर आती हैं और उसमें काफी ज्यादा ब्यूटीफुल लगती हैं। वहीं दूसरी तरफ अरविंद अकेला कल्लू ने भी पीले रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है जिसमें वह हैंडसम लग रहे हैं।
वीडियो हुआ वायरल
अब अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। इसको अभी दो दिन पहले ही सुर म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक एक लाख से भी ज्यादा वीजा चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
गाने की अपडेट
इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम आशुतोष तिवारी ने किया है और म्यूजिक देने का काम श्याम सुंदर ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications