Bhojpuri Video: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'हुक बंदूक से लगावेला' हुआ वायरल, देखें वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश और बिहार ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भोजपुरी सिनेमा काफी प्रसिद्ध हो चुका है। यहां पर ऐसे काफी लाजवाब सितारे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और अपने अंदाज की वजह से पसंद किए जाते हैं।
अब इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना रिलीज किया गया है। बता दे कि यह गाना हाल ही में रिलीज किया गया है और अब दर्शकों के बीच में काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है। इस गाने में अरविंद के साथ में कोमल सिंह को भी देखा जा रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू के इस नए गाने का नाम 'हुक बंदूक से लगावेला' है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने में अरविंद और कोमल दोनों ही काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। अरविंद भी कोमल की खूबसूरती और अदाओं पर दीवाने हो चुके हैं और दोनों के बीच में काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को AR Music Records नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। 7 घंटे के अंदर ही इस वीडियो पर 78000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications











