Bhojpuri Video: अरविंद अकेला कल्लू का नया होली गाना 'पिचकारी के पावर' ने मचाया तहलका, देखें वीडियो

Arvind Akela Kallu

Bhojpuri Video: भोजपुरी के गाने दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं और आपको बता दें कि अब जल्दी ही होली का त्यौहार आने वाला है। इसी के चलते भोजपुरी के दर्शक भी होली के गानों का काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू का एक भोजपुरी होली गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी के एक मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। वैसे तो अक्सर उनके नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं और पुराने गाने भी चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन अब इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू का एक होली गाना रिलीज हुआ है जो अभी के वक्त में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का नाम 'पिचकारी के पावर' है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू जमकर होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं और उनका साथ नेहा सिंह दे रही है। इस दौरान दोनों के बीच में खूब नोक झोक देखने को मिलती है और साथ ही साथ दोनों जमकर होली खेलते हुए नजर आते हैं।

अब लगातार अरविंद अकेला कल्लू का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और इतना ही नहीं इस गाने को DRS म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गाने पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। दर्शकों को भी यह गाना पसंद आ रहा है।

अपने होली गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने खुद आवाज भी है और उनका साथ शिल्पी राज ने दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्शन प्रियांशु सिंह ने किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X