Bhojpuri Video: 'अबिरिया ए जान...', अरविंद अकेला कल्लू का नया होली गाना हुआ रिलीज, इंटरनेट पर वायरल

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुका है और आपको बता दें कि यहां के गाने तो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा में काफी बेहतरीन कलाकार भी है जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में अरविंद अकेला कल्लू से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे सितारों का नाम शामिल है।
अब इसी बीच जल्दी ही होली का त्यौहार आने वाला है और आपको बता दें कि काफी सारे भोजपुरी के सितारे होली गाने रिलीज करते हुए लगातार नजर आ रहे हैं। दर्शकों को भी होली गानों का काफी ज्यादा क्रेज रहता है और बेसब्री से वह इंतजार भी करते हैं। अब इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू का एक होली गाना रिलीज हुआ है।
अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने का नाम 'अबिरिया ए जान' है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने में उनके साथ में आस्था सिंह को देखा जा रहा है और दोनों जमकर रोमांस करते हुए और होली खेलते हुए भी देखी जा सकते हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है और दोनों की जोड़ी को खूब प्यार भी मिल रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। 10 घंटे के अंदर ही इस गाने पर 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है। दर्शकों द्वारा भी यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











