Bhojpuri Video: अरविंद अकेला कल्लू का होली गाना 'फागुन में आय हाय हाय' हुआ रिलीज़, मचा बवाल!

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर कोई ना कोई गाना सोशल मीडिया पर ऐसा रिलीज हो जाता है जो दर्शकों के बीच में छा जाता है। अब जल्दी ही होली भी आने वाली है और भोजपुरी के दर्शक होली के गानों के लिए काफी बेताब है।
अब इसी बीच भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले अरविंद अकेला कल्लू का एक होली गाना रिलीज हो चुका है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। अरविंद अकेला कल्लू का हाल ही में नया गाना 'फागुन में आय हाय हाय' रिलीज किया गया है और लगातार यह है चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
अरविंद अकेला कल्लू के साथ में इस गाने में आस्था सिंह से लेकर सृष्टि राणा और अनिकेत सिंह को भी देखा जा रहा है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू को जोरदार अंदाज में होली खेलते हुए देखा जा सकता है और खूब वह डांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शकों को भी यह गाना काफी पसंद आ रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और वीडियो पर 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications











