Bhojpuri Video: भोजपुरी के इस गाने ने हिला दिया इंटरनेट, अंतरा बनर्जी के रोमांस ने बारिश में लगा दी आग

Bhojpuri Video: यूं तो भोजपुरी सिनेमा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। अकसर भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर खेसारी लाल, निरहुआ, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे के ही गाने सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ते नजर आते हैं, लेकिन फिलहाल तो भोजपुरी का एक गाना सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल नहीं बल्कि राज रंजीत इस वीडियो में रोमांस करते नजर आ रहे हैं जी हां, राज और अंतरा की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। दोनों बारिश में भीगते हुए रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं। दोनों के इस रोमांस ने बारिश में भी आग लगा दी है।
सोशल मीडिया पर छा गया बारिश का ये रोमांटिक गाना
वायरल हो रहे इस गाने का नाम है 'प्यार काहे बनाया राम ने' जो फिल्म 'पहली नजर को सलाम' का है। इस गाने को अल्का यागनिक और ओम झा ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और गाने को डायरेक्ट संतोष झा ने किया है। आपको बता दें कि यह वीडियो 8 साल पुराना है, लेकिन बारिश के मौसम में इस गाने ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। जी हां, सोशल मीडिया पर इस गाने को बार-बार सुना जा रहा है। जिस वजह से इस गाने के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं।
वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि राज रंजीत और अंतरा बनर्जी वीडियो में हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आते हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छा गई है। बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन आज भी यह गाना काफी देखा जाता है। इसलिए इस गाने पर 27 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इससे आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि दोनों का यह गाना लोगों को कितना पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











