Bhojpuri Video: अंकुश राजा के गाने 'सड़िया करिया' ने Youtube पर काटा बवाल, पार किए इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी के गाने लोगों को सुनना बेहद पसंद होते हैं। बता दें कि पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ के गानों ने तो इंटरनेट हिला कर रखा है, जब भी इन सितारों के गाने रिलीज होते हैं मिलियंस में जाते हैं। लेकिन फिलहाल तो भोजपुरी के स्टार और सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा के इस ने गाने भी इंटरनेट पर कहर ढा दिया है उनके एक गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। फैन्स तो उनका यह गाना सुन दीवाने हो गए हैं।
अंकुश राजा के गाने ने मचा दी धूम
बता दें कि अंकुश राजा का गाना 'सड़िया करिया' फैन्स का दिल जीत रहा है। इस गाने में अंकुश राजा और अनीशा पांडे का जबरदस्त तालमेल देखा जा सकता है। दोनों की केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत रही है। अनीशा पांडे के एक्सप्रेशन तो इस गाने में चार चांद लगा रहे हैं। बता दें कि इस गाने में गांव का खूबसूरत माहौल और रंग बिरंगे सेट का इस्तेमाल किया गया है जो इस गाने को और भी दिलचस्प बना रहा है।
वीडियो पर आ रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें कि इस गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं। म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने में आवाज अंकुश राज के साथ ही करिश्मा कक्कड़ ने दी है। यह गाना आदिशक्ति फिल्म नाम के यूट्यूब पर शेयर किया गया है। जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अब तक 241 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। यह गाना 11 महीने पहले ही रिलीज किया गया है, लेकिन इस गाने पर फैन्स का जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











