पहले लगाया इल्जाम अब कर रही हैं रोमांस! अंजली राघव और पवन सिंह के इस वीडियो ने हिला दिया इंटरनेट

Bhojpuri Video: भोजपुरी गानों के तो लोग दीवाने हैं। हर कोई भोजपुरी गाने सुनना पसंद करता है। खासतौर पर अगर गाने पवन सिंह के हों तो लोग तो बार-बार उनके वीडियो देखना पसंद करते हैं। पवन सिंह की इतनी फैन फॉलोइंग है कि उनके नए और पुराने गाने भी लोग जी भर के देखते हैं। फिलहाल तो पवन सिंह का एक गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। दरअसल यह वीडियो इसलिए और चर्चाओं में है क्योंकि इस वीडियो में पवन सिंह के साथ कोई और नहीं बल्कि वही हसीना नजर आ रही है जिसने कभी पवन सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
अंजली राघव के साथ रोमांस करते दिखे पवन सिंह
वायरल हो रहे पवन सिंह के इस वीडियो में देख सकते हैं कि पवन सिंह अंजली राघव के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों का रोमांस और डांस केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों 'सईयां सेवा करे' गाने पर एक दूसरे में खोए दिख रहे हैं। दोनों को इस वीडियो में साथ देख लोग तो चौंक ही गए हैं।
शिल्पी और पवन की आवाज ने मचा दी धूम
बता दें कि इस वीडियो में जहां पवन सिंह एक्ट करते नजर आ रहे हैं वही इस गाने में आवाज भी दे रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह का साथ शिल्पी राज देती नजर आ रही हैं। पवन सिंह का शिल्पी राज के साथ ही काफी अच्छा बॉन्ड है क्योंकि उनके लगभग सभी गानों में फीमेल आवाज शिल्पी राज की ही होती है।
अंजली राघव लगा चुकी हैं छेड़खानी की आरोप
आपको बता दें कि एक स्टेज शो के दौरान पवन सिंह ने अंजली राघव की कमर टच की थी। उस दिन तो अंजली राघव हंसती नजर आईं, लेकिन बाद में अंजली राघव ने आवाज उठाई, लेकिन पवन सिंह ने भी उनकी नाराजगी समझी और सभी के सामने माफी भी मांगी थी।


Click it and Unblock the Notifications