Bhojpuri Video: दिनेश लाल यादव से शादी करना चाहती हैं आम्रपाली दुबे! बोलीं- ब्याह अंबानी से भी अच्छा करूंगी...

Amrapali Dubey Wedding Plan: भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं आम्रपाली दुबे। जी हां, आम्रपाली दुबे के तो लोग इतने दीवाने हैं कि लोग तो बस उनके लेटेस्ट गाने या फिल्म के आने का इंतजार करते हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे के पुराना गाने भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आम्रपाली दुबे की इंस्टाग्राम पर अच्छी खास फैन फॉलोइंग है। आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री खासतौर पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ जोड़ी जाती है। कई लोगों का तो ऐसा मानना है कि दोनों शादी कर चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के बढ़ते वजह को लेकर भी कई बातें चल रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाया है। चलिए जानते हैं कि क्या कहना है आम्रपाली दुबे का।
आम्रपाली दुबे ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी
आकांक्षा दुबे के पॉडकास्ट में आम्रपाली दुबे ने कहा- मैं पूरी दुनिया को यह बताना चाहती हूं कि जिस भी दिन मैं शादी करूंगी ना उस दिन ये लोग लुट जाएंगे। इतना खर्चा करना पड़ेगा। मैं इस तरह की शादी करना चाहती हूं कि पूरी दुनिया को पता चले। मैं अनंत अंबानी जी से एक दो ज्यादा ही फंक्शन करूंगी। कम नहीं करूंगी। मेरी फिलहाल तो शादी नहीं हुई है। मैं अभी सिंगल हूं और खुश हूं। अगर दिनेश जी शादीशुदा ना होते तो मैं उनसे जरूर शादी करती क्योंकि वह बहुत महान इंसान हैं, लेकिन उनके बीवी बच्चे है। फिलहाल तो वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। जिस दिन मैं शादी करूंगी उस दिन सब पता चल जाएगा।
बढ़ते वजन को लेकर कही ये बात
आम्रपाली दुबे आगे अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर भी चुप्पी तोड़ती हैं। जी हां, आम्रपाली दुबे कहती हैं कि मुझे अपने शरीर से बहुत प्यार है। मुझे कोई भी समस्या नहीं होती है। मैं बस वजन इसलिए कम करना चाहती हूं जिससे आगे चलकर मुझे कोई दिक्कत ना हो। मुझे थायरॉइड, डायबटीज नहीं है और यह आगे भी ना हो इसलिए वजन करना जरूरी है। बाकी अगर किसी को लगता है कि मैं बतौर एक्टर उनके पैरामीटर में फिट नहीं बैठ रही तो मुझे इससे कोई मतलब नहीं। जो फिट बैठ रही हैं उन्हें कास्ट करिए। मैं मेरे शरीर के साथ बदलाव तभी करूंगी जब मुझे सही लगेगा ना कि उन लोगों की वजह से।


Click it and Unblock the Notifications











