Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे के इस आइटम डांस को देख आप भी हो जाएंगे फिदा, देखते रह जाएंगे ये धांसू डांस

amrapali Dubey

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे का अंदाज हर एक से निराला है। वह अपने दमदार अंदाज की वजह से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना पाई हैं। आम्रपाली दुबे के आइटम सॉन्ग भी काफी पसंद किए जाते हैं।

सोशल मीडिया पर उनके गाने आते ही तहलका मचा देते हैं। उनके गाने नए हों या पुराने आते ही तहलका मचा देते हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे आइटम सॉन्ग करती नजर आ रही हैं। उनकी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस फैन्स का दिल धड़का रही है।

आम्रपाली तोहरे खातिर में आम्रपाली ने मचाया धमाल
आम्रपाली के वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि आम्रपाली अपने गाने 'आम्रपाली तोहरे खातिर' गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे एक खूबसूरत सफेद और लाल रंग की शॉर्ट साड़ी पहने दिख रही हैं। खुले बाल और उनके कमर की पतली कमर चेन देख उनके चाहने वाले तो उनकी तारीफ करते थक ही नहीं रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो साल 2018 में एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने पर लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं।

इस गाने को सुन आप भी नाचने को हो जाएंगे मजबूर
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे के गाने 'आम्रपाली तोहरे खातिर' में इंदू सोनाली और अनुज तिवारी के धमाकेदार आवाज दी है। इस गाने में जबरदस्त जोश और उत्साह देखा जा सकता है। इस गाने में संगीत अनुज तिवारी ने दिया है। इस गाने को सुनते ही आप भी नाचने पर मजबूर हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X