Bhojpuri Video: आम्रपाली और निरहुआ के रोमांस ने हिला दिया यूपी-बिहार, देखते रह जाएंगे रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग

Nirahua

Bhojpuri Video: निरहुआ (Nirahua) उर्फ दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करते हैं। निरहुआ के गाने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं। निरहुआ के इतने चाहने वाले हैं कि उनके गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फिलहाल तो निरहुआ का छह साल पुराना गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। बता दें कि यह गाना फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का है जिसपर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

आम्रपाली और निरहुआ के गाने पर फिदा हुए फैन्स
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का गाना जब रिलीज हुआ था तब भी गाने ने बवाल काट दिया था और अब 6 साल बाद भी यह गाना चाहने वालों के दिलों में बसा हुआ है। इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) नजर आ रही हैं। गाने का नाम है 'पाला में लगा के कड़ी' (Paha Mein Laga Ke Kadi)। इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखी जा सकती है। वीडियो में देख सकते हैं कि निरहुआ पीली शर्ट और पैंट पहने हैं। वहीं आम्रपाली दुबे बहुत ही स्टाइलिश पिंक शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। दोनों सुहागरात के बेड पर गजब रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे है। दोनों का डांस लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि हर कोई इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहा है।

वीडियो पर आ रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें कि जहां निरहुआ (Nirahua) अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना रहे हैं तो वहीं आम्रपाली दुबे अपनी नजाकत से लोगों का दिल जीत रही हैं। वहीं इस गाने को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। दोनों का यह गाना 6 साल पहले रिलीज हुआ था जिसपर 1.8 करोड़ व्यूज आ गए हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैन्स को यह गाना कितना पसंद आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X