..................... Bhojpuri Video: Amrapali Dubey do this things in film set to earn living, video below your mind - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: पेट पालने के लिए आम्रपाली दुबे को फिल्म के सेट पर करना पड़ता है ये काम, वीडियो उड़ा देगा होश

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अदाओं से फैन्स का दिल जीत लेने वाली हसीना आम्रपाली दुबे काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली दुबे अपने भोजपुरी डांस वीडियोज़ से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। आम्रपाली दुबे को लोग इतना पसंद करते हैं जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। लोग आम्रपाली को इतना पसंद करते हैं कि उनके नए ही नहीं पुराने वीडियो भी फैन्स बार-बार देखना पसंद करते हैं।

वैनिटी वैन में ये क्या करती दिखीं आम्रपाली
फिलहाल तो आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। क्योंकि इस वीडियो में ना तो आम्रपाली दुबे एक्टिंग करती नजर आ रही हैं और ना ही डांस करती दिख रही हैं बल्कि इस वीडियो में वह कुछ ऐसा कर रही हैं जिसकी लोगों ने उम्मीद ही नहीं की थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे अपनी वैनिटी वैन में खड़ी हैं वह अपने किरदार के कपड़े पहने हुए हैं, लेकिन वह ना तो स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और ना ही अपने किरदार की तैयारी करती दिख रही हैं। बल्कि वह अपनी वैनिटी में खाना पकाती नजर आ रही हैं।

आम्रपाली का वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
जी हां, सजधज के आम्रपाली वैनिटी वैन में डोसा बना रही हैं। आम्रपाली को खाना बनाता देख जहां कुछ लोगों ने तो उनकी जमकर तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने आम्रपाली से सवाल किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खाना तो जरा भी अच्छा नहीं बनाती हो शादी कैसे होगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-बचपन में खाना बनाना सीख लिया होता तो आज ऐसा डोसा नहीं खाना पड़ता। बता दें कि आम्रपाली दुबे के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X