Bhojpuri Video: निरहुआ-आम्रपाली की केमिस्ट्री ने खड़े किए रोंगटे, महरून कलर सड़िया ने पार किए 180 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने मरून कलर साड़िया लोगों का बेहद ही पसंदीदा गाना है। क्योंकि इस गाने में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रापाली दुबे की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने के मिल रही है। दोनों के इस गाने को लोगों का जमकर प्यार मिल रहा है। इस गाने में देखा जा सकता है कि मरून रंग की साड़ी पहने आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ खेत में रोमांस करती नजर आ रही हैं।
महरून कलर सड़िया ने पार किए 188 मिलियन व्यूज़
बता दें कि दोनों का यह गाना यूट्यूब चैनल वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स पर शेयर किया गया है। इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि इस गाने के अब तक 188 मिलियन व्यूज पहुंच गए हैं। इस गाने के व्यूज़ थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग गई है। जी हां, इस वीडियो पर 23 हजार से भी ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
इस पॉपुलर गाने को कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक ओम झा ने दिया है। वहीं स्टार कास्ट की बात करें तो इस गाने में आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, विनीत विशाल, सुभी शर्मा, अयाज़ खान, अरुणा गिरी, तृषा नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी है हिट
बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी तो भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट जोड़ी मानी जाती है। दोनों के वीडियोज़ का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। खास बात यह है कि दोनों के नए के साथ ही पुराने गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि उनके म्यूजिक वीडियोज़ पर व्यूज 100 मिलियन के पार चले जाते हैं। वहीं लेटेस्ट वर्क की बात करें तो आम्रपाली अपने नई फिल्म रोजा को लेकर सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications